लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई: खट्टर

By भाषा | Updated: April 29, 2021 16:41 IST

Open in App

जींद, 29 अप्रैल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है और इसकी रोकथाम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की जनता के साथ इस स्थिति में पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है और निरन्तर कोरोना वायरस की स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए है। बैठक में उन्होंने जनता से आह्वान किया कि हमें एकजुट होकर इस वायरस को हराना है।

खट्टर ने यह बात जींद के लोक निर्माण विश्राम गृह में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिला के अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। इस दौरान उनके साथ जींद के विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिढ़ा भी उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कोविड-19 की रोकथाम तथा मरीजों के इलाज के लिए जिले में किए जा रहे प्रबंधों की विस्तृत रूप से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास कोरोना वैक्सीन, वेंटिलेटर, चिकित्सा उपकरणों तथा ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है, राज्य सरकार इस पूरी स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए तमाम प्रबंध पूर्ण करें और आपसी तालमेल बनाए रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑक्सीजन सिलेंडरों व अन्य चिकित्सा उपकरणों की कालाबाजारी करने वाले लोगों को पकडक़र उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राईवेट अस्पतालों में भी ऑक्सीजन गैस सिलेंडर, वेंटिलेटर जरूरत के हिसाब से उपलब्ध करवाएं। उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिले में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अतिरिक्त प्रबंध भी किए जा रहे हैं और सभी प्राईवेट अस्पतालों को भी निर्देश दिए गए है कि वे कोरोना मरीजों का प्राथमिकता के आधार पर इलाज करें।

उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिले में ऑक्सीजन सिलेंडरों व जरूरी चीजों की कालाबाजारी की रोकथाम के लिए 22 छापेमारी कर 126 सिलेंडर जब्त किए जा चुके है और इन सिलेंडरों को अस्पतालों में कोविड मरीजों के इलाज के लिए भेजा जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos