लाइव न्यूज़ :

भंडारा अस्पताल अग्निकांड में दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई - उपमुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: January 21, 2021 17:20 IST

Open in App

मुंबई, 21 जनवरी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि भंडारा अस्पताल में नौ जनवरी को हुई आग लगने की घटना पर सरकार को रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पत्रकारों से बातचीत में पवार ने कहा, ‘‘हमें कल तक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई थी। हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं... रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’

अस्पताल के विशेष नवजात देखभाल इकाई में भर्ती बच्चों में से 10 की आग लगने की घटना में मौत हो गई थी।

आशा है कि घटना की जांच कर रही समिति जल्दी ही सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी। नागपुर के संभागिय आयुक्त द्वारा तैयार की जा रही इस रिपोर्ट में आग लगने के कारणों और उसके लिए जिम्मेदार लोगों का उल्लेख होने की संभावना है।

इस बीच, पवार ने मराठा युवकों से आग्रह किया कि वे समुदाय को आरक्षण के मुद्दे पर कोई अतिवादी कदम ना उठाएं और इस विषय पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का इंतजार करें।

औरंगाबाद में आरक्षण के मुद्दे को लेकर 28 साल के युवक द्वारा आत्महत्या के कथित प्रयास की पृष्ठभूमि में पवार ने उक्त टिप्पणी की है।

पवार ने कहा, ‘‘मामला न्यायालय में विचाराधीन है, ऐसे में सरकार कुछ नहीं कर सकती है। यह दुर्भाग्यूपर्ण घटना है।’’

उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी सरकार प्रयास कर रही है कि समुदाय को दिया गया आरक्षण कायम रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों