लाइव न्यूज़ :

शराब, मादक पदार्थ के अवैध कारोबार मे लिप्त आरोपियों के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर होगी कठोर कार्रवाई

By भाषा | Updated: March 24, 2021 00:29 IST

Open in App

लखनऊ, 23 मार्च उत्तर प्रदेश में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री पर कड़ाई से रोकथाम के लिए गम्भीरता से प्रयास किये जा रहे हैं। यह जानकारी एक सरकारी बयान में दी गई।

सरकारी बयान के मुताबिक मंगलवार को अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में सर्तकता अधिष्ठान के गोमती नगर स्थित मुख्यालय पर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई।

बयान के अनुसार इस बैठक में सतर्कता, सीबीसीआईडी, आबकारी व पुलिस विभाग द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से सम्बन्धित पंजीकृत किये गए अभियोगों में हुई कार्रवाई की गहन समीक्षा की गयी तथा सघन अभियान चलाकर आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। बयान के अनुसार इस सम्बन्ध में लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित किये जाने तथा अपराधों में शामिल आरोपियों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी के भी निर्देश दिये गये।

बैठक में यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित विभागों द्वारा शराब के लाइसेंस धारकों की सघन जांच पड़ताल की जाय तथा सेल्समैन आदि की भी विधिवत पड़ताल करके उसका ब्यौरा रखा जाय। बयान के अनुसार नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर यथोचित कठोर कार्रवाई भी की जाय।

बैठक में पुलिस महानिदेशक, सतर्कता, पी वी रामाशास्त्री के अलावा सीबीसीआईडी, आबकारी एवं सतर्कता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?