लाइव न्यूज़ :

पुलिस कार्रवाई की प्रेरणा अच्छी होने पर सख्ती बरतना ठीक है : दलाई लामा

By भाषा | Updated: February 17, 2021 14:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 फरवरी दलाई लामा ने बुधवार को कहा कि जब तक पुलिस कार्रवाई की मंशा व्यापक भलाई होगी होगी तब तक उनका अपनी काम में दृढ़ता ठीक है।

दलाई लामा ने कहा, ‘‘दृढ़ता सामान्य रूप से अनुशासन का एक तरीका है। यह हिंसक है या नहीं, यह पूरी तरह से उसकी मंशा पर निर्भर करता है। पुलिस के रूप में, कुछ परिस्थितियों में, आपको कठोर तरीकों का इस्तेमाल करने की आवश्यकता है, लेकिन लोगों की सुरक्षा व्यापक मंशा होनी चाहिये ।

दलाई लामा भारतीय पुलिस फाउंडेशन के अनुरोध पर ‘‘पुलिसिंग में संवेदना और करूणा’’ विषय पर व्याख्यान दे रहे थे ।

वह हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला में अपने निवास से पुलिस बल के सदस्यों को टलीकान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने लोगों का करूणामय और संवेदनशली बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इस प्रकार की शिक्षा किसी की भी तालीम का एक हिस्सा होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम में... अंग्रेजों ने आधुनिक शिक्षा की शुरुआत की, लेकिन आपको देश की हजार साल पुरानी परंपराओं को बनाए रखने की भी कोशिश करनी चाहिए, जो अहिंसा, करुणा, सहानुभूति है।’’

धर्म गुरू ने कहा, ‘‘हमें धर्मनिरपेक्ष तरीके से छात्रों को शिक्षित करने पर अधिक ध्यान देना चाहिए। इस तरह की शिक्षा लोगों को अपने आप अधिक दयावान बनाएगी ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय पुलिस करुणा और अहिंसा की रक्षक है ।’’

तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा 1959 के तिब्बती विद्रोह के दौरान भाग जाने के बाद से भारत में निर्वासित जीवन बिता रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा सारा जीवन सुरक्षाकर्मियों के साथ बीता है । मैने चीनी पुलिस के साथ नौ साल और भारतीय पुलिस के साथ 60 साल बिताए हैं और भारतीय पुलिस लोकतंत्र और सिद्धांतों पर काम करती है।’’

आपराधिक न्याय प्रणाली के बारे में पूछे जाने पर दलाई लामा ने कहा कि वह मौत की सजा के खिलाफ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह