लाइव न्यूज़ :

मास्क का प्रयोग न करने वालों के साथ करें कड़ाई : राज्यपाल

By भाषा | Updated: April 18, 2021 19:34 IST

Open in App

लखनऊ, 18 अप्रैल उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को कहा कि सभी से मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से कराया जाय और इसका उल्लंघन करने वाले लोगों के साथ कड़ाई की जाय।

उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण से चिंतित राज्यपाल ने लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी तथा कानपुर के जिलाधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत की तथा उन जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम, उपचार तथा सुरक्षात्मक उपायों पर की जा रही जानकारी प्राप्त की। राजभवन द्वारा रविवार को यह आधिकारिक जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि पूरे प्रदेश में अब हर रविवार को लॉकडाउन रहेगा और मास्‍क नहीं पहनने पर पहली बार में एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने निर्देश दिया कि अगर किसी को पहली बार बिना मास्क पहने पकड़ा जाए तो उस पर एक हजार रुपये जुर्माना लगाया जाए और अगर वह व्यक्ति दूसरी बार बिना मास्‍क लगाये पकड़ा जाए तो दस गुना अधिक जुर्माना लगाया जाए।

रविवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य की राजधानी लखनऊ में 5,551 और लोग संक्रमित पाए गए और इसी अवधि में लखनऊ में 22 मरीजों की मौत हो गई। इसी अवधि में वाराणसी में 2,011, कानपुर नगर में 1,839 और प्रयागराज में 1,711 और लोग संक्रमित पाये गए हैं और प्रयागराज में 15, वाराणसी में 10 और कानपुर नगर में आठ मरीजों की मौत हो गई।

राज्यपाल ने लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी तथा कानपुर के जिलाधिकारियों से सभी अस्पतालों में दवाओं, ऑक्सीजन तथा वेंटिलेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी मरीज से निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें । उन्होंने उनसे यह भी कहा कि कोविड से सम्बंधित जानकारी देने के लिए स्थापित हेल्प सेंटर ठीक तरह से काम करें यह भी सुनिश्चित करें।

पटेल ने जिलाधिकारियों को कहा कि इस कार्य में विश्वविद्यालय का भी सहयोग ले सकते हैं। राज्यपाल ने लखनऊ के किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय तथा संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहे कोविड उपचार के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?