लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण से स्वस्थ और कोविड-19 मुक्त भारत सुनिश्चित करने के प्रयासों को मिल रही मजबूती: पीएमओ

By भाषा | Updated: April 10, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने अमेरिका और चीन के मुकाबले कम दिनों में देश में दी गई कोविड-19 टीके की 10 करोड़ खुराकों का उल्लेख करते हुए शनिवार को कहा कि सरकार एक स्वस्थ और कोविड-19 मुक्त भारत सुनिश्चित करने के प्रयासों को मजबूत कर रही है।

पीएमओ की ओर से जारी एक ट्वीट में कहा गया, ‘‘स्वस्थ और कोविड-19 मुक्त भारत सुनिश्चित करने के प्रयासों को मजबूत किया जा रहा है।’’

इस ट्वीट के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से टीकाकरण अभियान को लेकर जारी आंकड़ों को ब्योरा भी साझा किया, जिसके मुताबिक भारत में 85 दिनों में कोविड-19 टीके की 10 करोड़ खुराक दी गई।

अमेरिका में टीके की 10 करोड़ खुराक देने में 89 दिन लगे जबकि चीन में इस कार्य में 102 दिन लगे थे।

सरकार का दावा है कि वैश्विक स्तर पर दी जा रही टीके की खुराक के मामले में भारत शीर्ष पर बना हुआ है। देश में प्रतिदिन औसतन 38,93,288 टीके लगाए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह