अमरनाथ यात्रा से पहले भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करें: जम्मू-कश्मीर डीजीपी

By भाषा | Updated: June 4, 2019 04:02 IST2019-06-04T04:02:51+5:302019-06-04T04:02:51+5:30

Strengthen security along Indo-Pak border before the Amarnath Yatra: Jammu and Kashmir DGP | अमरनाथ यात्रा से पहले भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करें: जम्मू-कश्मीर डीजीपी

अमरनाथ यात्रा से पहले भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करें: जम्मू-कश्मीर डीजीपी

जम्मू - कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने अमरनाथ यात्रा से पहले भारत - पाक सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि तीन स्तरीय प्रणाली लागू की जानी चाहिए। सिंह ने कहा कि संवेदनशील इलाकों पर निगरानी रखी जानी चाहिए।

उन्होंने सीमावर्ती जिलों कठुआ और पुंछ का दौरा किया। अधिकारियों ने कहा कि डीजीपी ने कठुआ जिले के सभी अधिकारियों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। सिंह ने कहा कि यात्रा के लिए एकल खिड़की मंजूरी और वाहनों की जांच की व्यवस्था की जानी चाहिए।

अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए उचित स्थानों पर सुरक्षा जांच केंद्र और नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाने चाहिए। जवानों से बातचीत में डीजीपी ने ग्राम सुरक्षा समिति (वीडीसी) को मजबूत करने पर भी जोर दिया। 

Web Title: Strengthen security along Indo-Pak border before the Amarnath Yatra: Jammu and Kashmir DGP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे