लाइव न्यूज़ :

व्यर्थ की बयानबाजी की बजाय संगठन को मजबूत करें सिब्बल: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष

By भाषा | Updated: January 18, 2021 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जनवरी कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के हालिया बयान को लेकर सोमवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि सिब्बल को व्यर्थ की बयानबाजी करने की बजाय संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए।

कुमार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर उस समय निशाना साधा जब सिब्बल ने एक साक्षात्कार में कहा कि पार्टी के भीतर संगठन के चुनाव को लेकर अस्पष्टता है।

कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘सिब्बल जी लगातार बयानबाजी करते रहते हैं लेकिन सिर्फ बयानबाजी से संगठन मजबूत नहीं होगा।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘10 महीनों में वो कितनी बार प्रदेश कार्यालय आए? वो चांदनी चौक से सांसद रहे हैं, वहां कांग्रेस को मजबूत करने के लिए उन्होंने क्या किया? व्यर्थ की बयानबाजी की जगह संगठन मजबूत करने के लिए काम करें।’’

कुमार ने कहा, ‘‘10 महीने से मैं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बैठ रहा हूं और सड़कों पर संघर्ष कर रहा हूं। चांदनी चौक से पीसीसी कार्यालय पर रोज सैकड़ों कार्यकर्ता,आम जनता और तो और चुने हुए प्रतिनिधि आते हैं। सबकी शिकायत रहती है कि बड़े लोग सांसद,मंत्री बनते हैं पर हारने के बाद संगठन और जनता को भगवान भरोसे छोड़ देते हैं।’’

उन्होंने यह भी पूछा, ‘‘पिछले 10 महीनों में उन्होंने कांग्रेस संगठन के लिए क्या किया? कितने मुद्दे उठाये? माननीय पूर्व सांसद कितनी बार चांदनी चौक गए? फिर संगठन पर प्रश्न खड़े करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!