लाइव न्यूज़ :

गली के कुत्तों को भी सम्मान के साथ जीने और खाने का अधिकार : दिल्ली हाईकोर्ट

By वैशाली कुमारी | Updated: July 2, 2021 13:39 IST

दिल्ली हाई कोर्ट ने पशु अधिकारों पर बात करते हुए एक फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा कि कानून में गली के कुत्तों सहित सभी जानवरों को करुणा और सम्मान के साथ जीने का अधिकार है

Open in App
ठळक मुद्देहाईकोर्ट ने कहा कि क्षेत्रीय प्राणी होने के साथ अवारा या गली के कुत्ते गार्ड की भूमिका निभाते हैंहाईकोर्ट ने भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (RWA) व नगर निगमों को निर्देश जारी किया हैपशु कल्याण बोर्ड को दिशा निर्देशों का प्रचार प्रसार करने का आदेश दिया है

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने पशु अधिकारों पर बात करते हुए एक फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा कि कानून में गली के कुत्तों सहित सभी जानवरों को करुणा और सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। न्यायालय ने कहा कि गली के कुत्तों  को जीने के साथ-साथ खाने का भी अधिकार है और लोगों को उन्हें खिलाने का भी अधिकार है। हालाकि इस बात का ध्यान रखना होगा कि कुत्तों को खिलाने में किसी दूसरे व्यक्ति को नुकसान न हो।

कुत्तों को तय स्थानों पर खाना खिलाएं

उच्च न्यायालय में डॉ. माया डी चबलानी की ओर से इस मामले में याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट जस्टिस जेआर मिधा ने अपने फैसले में बताया कि पशु आंतरिक मूल्यों के साथ-साथ एक संवेदनशील प्राणी भी है।

ऐसे में इनकी सुरक्षा करना सरकारी व गैर सरकरी संगठनों के साथ-साथ सभी नागरिकों की नैतिक जिम्मेदारी भी है। जस्टिस मिधा ने 87 पन्नों के फैसले में कहा है कि प्रत्येक कुत्ता एक क्षेत्रीय प्राणी है और उनको उसी इलाके में खाना खिलाने का प्रबंध होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय प्राणी होने के नाते कुत्तों को उस कॉलोनी में उन जगहों पर खाना खिलाने का प्रबंध होना चाहिए, जहां लोग कम आते जाते हैं। जस्टिस ने आवारा या गली के कुत्तों को खाना खिलाने और इलाज के लिए उपरोक्त टिप्पणी की है। 

पशु कल्याण बोर्ड को रखना होगा ध्यान

हाईकोर्ट ने भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (RWA) व नगर निगमों को निर्देश जारी किया है कि कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण करने के बाद उन्हें उसी इलाके में वापस लौटाना होगा, जहां से  कुत्तों को उठाया गया था और अगर उनमें से कोई भी घायल या अस्वस्थ है तो RWA का कर्तव्य होगा कि वह ऐसे कुत्ते के लिए नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए एनिमल डॉक्टर या निजी तौर पर RWA के कोष से इलाज कराएं।

हाईकोर्ट जस्टिस ने कहा कि संबंधित थाना प्रभारी की यह जिम्मेदारी होगी कि गली के कुत्तों को खाना खिलाने वाले और आम लोगों के बीच समन्वय बना रहे और किसी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही पशु कल्याण बोर्ड को इन दिशा निर्देशों का अखबारों, टीवी, रेडियो व अन्य माध्यमों के जरिये प्रचार-प्रसार का भी आदेश दिया। 

कुत्ते गार्ड भी है

हाईकोर्ट ने फैसले मे कहा कि क्षेत्रीय प्राणी होने के साथ अवारा या गली के कुत्ते गार्ड की भूमिका निभाते हैं। क्षेत्रीय जानवर होने के चलते कुत्ते कुछ इलाकों में सीमित रहते हैं, ऐसे में ये कुत्ते कॉलोनी में बाहरी या अज्ञात लोगों के प्रवेश से वहां के लोगों की रक्षा करके गार्ड की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कुत्तों को उनके निश्चित जगहों से हटा दिया जाएगा तो फिर नए आवारा कुत्ते उनकी जगह ले लेंगे।

इसके साथ ही हाईकोर्ट ने आवारा या गली के कुत्तों को खाना, उनके इलाज व अधिकारों की रक्षा के लिए जारी दिशा-निर्देशों का प्रभावी तरीके से पालन करने के लिए एक समिति का गठन भी किया है।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे