लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः अलवर जिले में आसमान में दिखा तेज प्रकाश पुंज, उल्कापिंड को लेकर लगने लगे कयास

By भाषा | Updated: February 12, 2020 20:40 IST

राजस्थानः अलवर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) उत्तम सिंह शेखावत ने कहा, ‘‘जिन इलाकों में तेज रोशनी दिखी वहां उल्का पिंड जैसी कोई चीज गिरने के सबूत नहीं मिले हैं।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के अलवर जिले में मंगलवार सुबह आसमान में तेज प्रकाश पुंज दिखने के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।कुछ लोगों का मानना है कि आकाश से उल्कापिंड जैसी कोई चीज तेज चमक के साथ जमीन पर गिरी।

राजस्थान के अलवर जिले में मंगलवार सुबह आसमान में तेज प्रकाश पुंज दिखने के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि आकाश से उल्कापिंड जैसी कोई चीज तेज चमक के साथ जमीन पर गिरी। हालांकि, अधिकारियों ने ऐसी किसी घटना या किसी तरह का मलबा मिलने की पुष्टि नहीं की है। यह कथित घटना मंगलवार सुबह करीब 5.18 बजे इटारना औद्योगिक क्षेत्र में एक सीसीटीवी में कैद हुई। 

जिले के भाखेड़ा क्षेत्र में भी यह घटना एक सीसीटीवी में दर्ज हुई। इन कैमरों में तेज रोशनी की एक लकीर जमीन की तरफ आती हुई दिखी है। अलवर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) उत्तम सिंह शेखावत ने कहा, ‘‘जिन इलाकों में तेज रोशनी दिखी वहां उल्का पिंड जैसी कोई चीज गिरने के सबूत नहीं मिले हैं।’’ 

गांव भाखेड़ा निवासी अधिवक्ता राजेश कुमार गुप्ता ने कहा, ‘‘मेरे आवास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में बहुत तेज रोशनी देखी गई। हालांकि आसपास के इलाके में कोई वस्तु गिरने या किसी तरह के नुकसान का पता नहीं चला है।’’ खगोलविदों की एक टीम भी जिले के उन गांवों में पहुंच गयी है, जहां की यह घटना बताई जा रही है।

खगोल विज्ञान के क्षेत्र में काम कर रही निजी कंपनी स्पेस इंडिया के तरुण शर्मा ने कहा, ‘‘यह उल्कापिंड गिरने जैसी घटना है, जो पृथ्वी पर गिरने से पहले ही वायुमंडल में जल गया। ग्रामीणों ने तेज रोशनी तो देखी लेकिन जमीन पर कोई भी चीज नहीं मिली।’’

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया