लाइव न्यूज़ :

हवाईअड्डे पर आवारा कुत्तों का होना अच्छी चीज नहीं : फिल्म निर्माता राजमौली

By भाषा | Updated: July 2, 2021 22:05 IST

Open in App

हैदराबाद, दो जुलाई फिल्म निर्माता एस एस राजमौली ने दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर फॉर्म भरने के लिए मेज जैसी सुविधाओं के अभाव को लेकर नाखुशी प्रकट की और हवाईअड्डे के ‘हैंगर’ में कुछ कुत्तों को घूमते देख आश्चर्य जताया।

‘हैंगर’ विमान को रखने और उसकी मरम्मत करने की जगह होती है।

राजमौली ने कहा कि यात्रियों को फॉर्म भरने के लिए फर्श पर बैठने को मजबूर होना पड़ता है क्योंकि कुर्सी या मेज नहीं हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय दिल्ली हवाईअड्डा, रात एक बजे लुफ्थांसा की उड़ान से पहुंचा। आरटी-पीसीआर जांच के लिए फॉर्म भरने को दिया गया। फॉर्म भरने के लिए सभी यात्री फर्श पर बैठे या दीवार के सहारे उसे रख कर भरा। अच्छा दृश्य नहीं था। ’’

राजमौली ने कहा कि वह निकास द्वार के बाहर हैंगर में कई सारे आवार कुत्तों को देख कर आश्चर्यचकित रह गये।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘एक बार फिर विदेशियों के लिए भारत की पहली छवि अच्छी नहीं है। कृपया इसपर गौर करें। धन्यवाद। ’’

दिल्ली हवाईअड्डा का प्रबंधन जीएमआर समूह कर रहा है।

वहीं, ‘बाहुबली’ फिल्म के निर्माता का शुक्रिया अदा करते हुए दिल्ली हवाईअड्डा ने कहा कि हवाईअड्डा पर आरटी-पीसीआर से जुड़े कार्यों के लिए निर्धारित स्थान पर डेस्क है। हालांकि, और अधिक संख्या में डेस्क और अन्य स्थानों के दृश्य आगमन पर अनुभव को बेहतर करेंगे तथा हमारी टीम फौरी आधार पर इस गौर कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos