लाइव न्यूज़ :

भारत की अध्यक्षता में मजबूत हुई ब्रिक्स देशों की रणनीतिक साझेदारी

By भाषा | Updated: December 16, 2021 00:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) में भारत की अध्यक्षता का कार्यकाल समापन के निकट पहुंचने के बीच, विकासशील देशों के इस संगठन के सदस्य देशों ने बुधवार को स्वीकार किया कि इस वर्ष संगठन के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत हुई और इस साल की गतिविधियों ने निरंतरता, समेकन और आम सहमति के सिद्धांतों को मजबूत करके सहयोग को बढ़ाया है।

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स शेरपाओं और सूस शेरपाओं की चौथी और अंतिम समापन बैठक के दौरान इसका उल्लेख किया गया था। भारत के ब्रिक्स शेरपा के रूप में बैठक की अध्यक्षता सचिव (कांसुलर, पासपोर्ट, वीजा और प्रवासी भारतीय मामलों) संजय भट्टाचार्य ने की थी।

ब्रिक्स में दुनिया के पांच सबसे बड़े विकासशील देश हैं, जो वैश्विक आबादी के 41 प्रतिशत, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के 24 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार के 16 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हैं।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस बैठक में इस साल की गतिविधियों की समीक्षा की गई।

भारत ने अपनी अध्यक्षता में संगठन के लिए विषय चुना था, ‘‘ब्रिक्स 15: निरंतरता, समेकन और आम सहमति की खातिर अंतर-ब्रिक्स सहयोग।’’ भारत ने अपनी अध्यक्षता के लिए प्राथमिकता वाले चार क्षेत्रों की रूपरेखा तैयार की। इनमें बहुपक्षीय प्रणाली में सुधार, आतंकवाद का मुकाबला, ‘एसडीजी’ प्राप्त करने के लिए डिजिटल और तकनीकी औजारों का उपयोग तथा लोगों से लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देना शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस साल ब्रिक्स की करीब 150 बैठकें और समारोह हुए, जिनमें से 20 मंत्रिस्तरीय थे।

बयान में कहा गया कि बुधवार को हुई बैठक के दौरान ‘ब्रिक्स गैवेल और हैंडओवर रिपोर्ट’ चीन को सौंपी गई। अगले साल एक जनवरी से ब्रिक्स की अध्यक्षता चीन करेगा। चीन ने अपनी अध्यक्षता में ब्रिक्स की प्राथमिकताओं की भी जानकारी दी।

उसमें कहा गया कि ब्रिक्स देशों ने 2021 में भारत की अध्यक्षता की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos