लाइव न्यूज़ :

लक्षद्वीप के तट के पास समुद्र में फंसे जहाज को बंदरगाह पर लगाया गया, यात्री और चालक दल सुरक्षित

By भाषा | Updated: December 2, 2021 11:18 IST

Open in App

कवरत्ती(लक्षद्वीप), दो दिसंबर लक्षद्वीप के तट के नजदीक एक दिन पहले पहले फंसे जहाज 'एमवी कवरत्ती' को तटरक्षक बल का पोत ‘समर्थ’ बृहस्पतिवार सुबह सुरक्षित ऐंड्रोथ द्वीप ले आया।

तट के निकट फंसे जहाज पर सवार 322 यात्री और चालक दल के 85 सदस्य भी सुरक्षित हैं।

एमवी कवरत्ती पोत के कल्याण अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’को बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और जो ऐंड्रोथ के लिए जहाज पर सवार हुए थे, उन्हें वहां उतार दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि जिन यात्रियों को लक्षद्वीप के अन्य द्वीपों पर जाना था, उन्हें एमवी कोरर्ल्स पर सवार किया गया है जो उन्हें उनके गंतव्यों तक पहुंचाएगा।

'एमवी कवरत्ती' में सवार यात्री और ऐंड्रोथ द्वीप के निवासी समीर बाबू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लक्षद्वीप प्रशासन या केंद्र ने खाने-पीने जैसे सामान की आपूर्ति नहीं की, जबकि जहाज बुधवार को छह घंटे तक समुद्र में फंसा रहा। बाबू कोच्चि से लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि जहाज के चालक दल के सदस्यों ने यात्रियों की खाने-पीने की जरूरतें पूरी कीं और वे ‘‘वास्तव में हमारे नायक’’ हैं।

सूत्रों ने बताया कि जहाज के इंजन कक्ष में आग लगने और इंजन के बंद होने की वजह से बुधवार को जहाज कवरत्ती से 16 समुद्री मील दूर समुद्र में फंस गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह