लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाई अड्डा के पास कोविड टीके की 27 लाख शीशियों की भंडारण क्षमता : सीईओ

By भाषा | Updated: December 22, 2020 18:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर दिल्ली हवाई अड्डा के पास किसी भी समय कोविड-19 टीके की 27 लाख शीशियों की भंडारण क्षमता है।

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विदेह कुमार जयपुरियार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि टीका वितरण कार्यक्रम के जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है और हवाई अड्डा संचालक ने इसे 'प्रोजेक्ट संजीवनी' नाम दिया है।

उन्होंने कहा, "हमारे पास किसी भी समय टीके की लगभग 27 लाख शीशियों की भंडारण क्षमता है। यदि हम एक दिन में दो दौर का वितरण करते हैं तो प्रतिदिन 54 लाख शीशियों को वितरित कर सकते हैं।"

केंद्र ने पिछले मंगलवार को कहा था कि तीन कंपनियों - भारत बायोटेक, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और फाइजर - ने अपने टीकों के लिए आकस्मिक मंजूरी का अनुरोध किया है और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) उनके अनुरोधों पर गौर कर रहा है।

जयपुरियार ने कहा कि फाइजर टीके को शून्य से 70 डिग्री सेल्सियस नीचे पर रखना होता है और इसलिए दिल्ली हवाई अड्डे पर उस टीके की कोई भंडारण सुविधा नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, यदि आप फाइजर वेबसाइट पर प्रकाशित जानकारी पर गौर करते हैं तो उसमें कहा गया है कि टीके को 30 दिनों तक शुष्क बर्फ के साथ और पांच दिनों तक 2-8 डिग्री पर रखा जा सकता है। इस प्रकार वितरण के लिए कुल 35 दिन उपलब्ध हैं और यह पर्याप्त होना चाहिए तथा और हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं।’’

सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक के टीके फ्रिज के नियमित तापमान पर रखे जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है