लाइव न्यूज़ :

मराठवाड़ा में जल, सिंचाई परियोजनाएं रोकना किसानों की आत्महत्या का कारण बन सकता है : भाजपा विधायक

By भाषा | Updated: July 29, 2021 15:59 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 29 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक प्रशांत बांब ने कहा कि कुछ जल एवं सिंचाई परियोजनाओं को मराठवाड़ा में रोका जा रहा है और ऐसा डर है कि अगर सूखाग्रस्त क्षेत्रों में पर्याप्त बारिश नहीं होती है तो इससे किसान आत्महत्याओं की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

औरंगाबाद जिले में गंगापुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक ने दावा किया कि उन्होंने मुद्दे पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से कई बार मिलने के प्रयास किए हैं।

बांब ने ऑनलाइन संबोधन में कहा, “जल एवं सिंचाी परियोजनाएं, विशेषकर मराठवाड़ा क्षेत्र के लिए बनाईं गईं परियोजनाएं रुक रही हैं। जल ग्रिड परियोजना के लिए मंजूरी तेजी से दी गई थी और इस योजना के लिए निविदाएं मंगाई गई थीं। 45,000 करोड़ रुपये की परियोजना को रोक दिया गया और पैठन तालुका में एक योजना के लिए महज 250 करोड़ रुपये दिए गए। इसके अलावा, जलयुक्त शिवार योजना भी क्षेत्र में लागू नहीं की गई।”

भाजपा विधायक ने कहा कि इससे पहले शिवसेना ने मराठवाड़ा को प्राथमिकता दी थी और फसल बीमा योजनाओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था।

उन्होंने दावा किया कि कंपनियां अब किसानों को उनके नुकसान की भरपाई नहीं कर रही है और अगर क्षेत्र को पर्याप्त बारिश नहीं मिलती है तो इस बात का अंदेशा है कि किसान आत्महत्या कर सकते हैं।

बांब ने कहा, “मैंने राज्य सरकार को विभिन्न मुद्दों पर 19 पत्र लिखे हैं लेकिन उसपर कोई जवाब नहीं मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह