लाइव न्यूज़ :

जलयुक्त शिवार का काम रोकने से मराठावाडा में जलभराव हुआ: फडणवीस

By भाषा | Updated: October 5, 2021 17:19 IST

Open in App

औरंगाबाद, पांच अक्टूबर महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार ने जलयुक्त शिवार को बंद कर दिया है जिससे मराठावाडा के कुछ इलाकों में जलभराव हो गया है। मराठवाडा में हाल में भारी बारिश हुई।

भारतीय जनता पार्टी के नेता ने उस्मानाबाद जिले में फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा करने के बाद धौतपुर और इरला गांवों के किसानों से बातचीत में यह बयान दिया।

पर्यावरण और जल प्रबंधन विशेषज्ञों ने हाल में जलयुक्त शिवार के तहत ‘‘अवैज्ञानिक ढंग से’’ काम किए जाने का दावा किया था। जलयुक्त शिवार भाजपा के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती महाराष्ट्र सरकार की एक अहम जल संरक्षण योजना है।

किसानों से बातचीत में फडणवीस ने कहा, ‘‘किसानों ने एक महत्वपूर्ण बात कही कि नदियों की खुदाई और चौड़ीकरण से कई इलाकों में जलभराव रुका है। इस सरकार ने यह योजना स्थगित कर दी है और खुदाई तथा चौड़ीकरण के काम को रोक दिया है जिससे इलाके जलमग्न हो गए हैं।’’

भाजपा नेता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बातचीत का एक वीडियो साझा किया है जिसमें एक किसान उन्हें जलभराव को रोकने के लिए धौतपुर में नदी की खुदाई की आवश्यकता के बारे में बता रहा है जबकि इरला के एक किसान ने दावा किया कि नदी की खुदाई ने गांव में जलभराव को रोका था।

भाजपा नेता ने दशहरा से पहले किसानों के बैंक खातों में मुआवजा राशि भेजकर उन्हें तत्काल वित्तीय मदद पहुंचाने की अपनी मांग भी दोहरायी। उन्होंने कहा कि भाजपा तब तक प्रदर्शन करती रहेगी जब तक कि राज्य सरकार किसानों की मदद नहीं करती। पार्टी यह भी सुनिश्चित करेगी कि नदियों की खुदाई और चौड़ीकरण का काम बहाल हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह