लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 का प्रसार रोकने को ट्रेन व स्थानीय बाजार बंद करें, मॉल नहीं : संगठन

By भाषा | Updated: April 2, 2021 18:10 IST

Open in App

मुंबई, दो अप्रैल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में महापौर द्वारा मॉल बंद करने का सुझाव दिये जाने के एक दिन बाद ऐसे प्रतिष्ठानों के एक समूह ने शुक्रवार को अनुरोध किया कि शॉपिंग प्लाजा का संचालन सामान्य तौर पर होने दिया जाए।

‘द शॉपिंग सेंटर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया’ ने कहा कि बाहर घूमने वाली भीड़ का महज एक प्रतिशत ही मॉल में आता है और बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों तथा स्थानीय बाजार में पाए जाते हैं।

संगठन ने हैरानी जताई कि ज्यादा भीड़ के बावजूद ट्रेनों और स्थानीय बाजारों को संचालन की इजाजत दी जा रही है जबकि खुदरा दुकानों और रेस्तरां के लिए पाबंदियां हैं, जहां सीमित संख्या में लोग आते हैं।

आगे संगठन ने कहा, “फरवरी के मध्य में लोकल ट्रेनों के संचालन की मंजूरी दिये जाने के बाद कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार पर काबू पाने के लिये स्थानीय बाजारों और ट्रेनों पर ज्यादा ध्यान दिए जाने की जरूरत है।”

मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेगर ने बृहस्पतिवार को संकेत दिये थे कि संक्रमण का प्रसार सीमित करने के लिये ट्रेनों, मॉल और धार्मिक स्थलों में आवाजाही रोकी जा सकती है।

संगठन का यह अनुरोध तब आया है जब राज्य के सबसे बड़े शहरों में से एक पुणे ने रात्रि में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है । इसके कुछ दिन पहले ही प्रदेश सरकार ने पांच से ज्यादा लोगों के शाम को एक जगह जुटने पर रोक लगाई थी।

प्रदेश में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी