लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कृषि बिजली कनेक्शन के वास्ते बिजली मीटर लगाने का काम रोका जाये: अन्नाद्रमुक

By भाषा | Updated: December 28, 2021 15:45 IST

Open in App

चेन्नई, 28 दिसंबर मुख्य विपक्षी दल अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने मंगलवार को मांग की कि किसानों की आशंकाओं को दूर करने के लिए तमिलनाडु में कृषि बिजली कनेक्शन के लिए बिजली मीटर लगाने का काम तुरंत रोक दिया जाए।

कृषि कनेक्शन के मीटर के मुद्दे पर ‘दोहरे मानदंड’ को लेकर सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर निशाना साधते हुए, अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता ओ. पनीरसेल्वम ने कहा कि मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को केंद्र सरकार के इस कदम को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।

स्टालिन द्वारा सितंबर में एक लाख कृषि बिजली कनेक्शन योजना शुरू करने की ओर इशारा करते हुए पन्नीरसेल्वम ने कहा कि इसे इस तरह पेश किया गया जैसे कि यह पहल एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि किसानों में यह आशंका है कि मीटर संबंधी इस कवायद से भविष्य में केवल खपत शुल्क वसूला जायेगा।

उन्होंने कहा कि इसलिए, सरकार को मीटर लगाना बंद कर देना चाहिए और स्टालिन को इस संबंध में केंद्र के कदम को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब 2002 में अन्नाद्रमुक सत्ता में थी, तब द्रमुक ने कृषि कनेक्शन के लिए मीटर लगाने के प्रस्ताव का विरोध किया था और यहां तक कि इस मामले का ‘राजनीतिकरण' करने के कदम का विरोध भी किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह