लाइव न्यूज़ :

पीने योग्य पानी का दुरुपयोग और बर्बादी बंद करें : एनजीटी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 13:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसम्बर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने कहा कि पीने योग्य पानी के दुरुपयोग और बर्बादी को रोका जाना चाहिए और अधिकारियों को लगाताार इसकी निगरानी करनी चाहिए।

एनजीटी प्रमुख न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने यह टिप्पणी करते हुए पानी की बर्बादी रोकने की मांग करने वाले याचिकाकर्ता से कहा कि वह कानून के तहत संबंधित वैधानिक अधिकारियों के समक्ष मामला उठाए।

पीठ ने कहा, ‘‘ इसमें कोई दो राय नहीं है कि पानी की बर्बादी को रोका जाना चाहिए लेकिन मुद्दा निरंतर निगरानी का है, जो संबंधित अधिकारियों द्वारा ही किया जाना चाहिए। ’’

प्राधिकरण शहर के निवासी महेश चंद्रा की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें पीने योग्य पानी की बर्बादी को रोकने और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के पानी भरने वाले बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

आवेदक के अनुसार डीजेबी अधिकारियों को पानी भरने की प्रक्रिया की निगरानी करनी चाहिए, एक ऑपरेटर कैबिन की स्थापना की जानी चाहिए और संबंधित अभियंता द्वारा निगरानी को सक्षम करने के लिए सीसीटीवी कैमरा भी स्थापित किया जाना चाहिए।

आवेदक ने यह भी कहा कि सरकारी एजेंसियों द्वारा पीने योग्य पानी का अंधाधुंध दुरुपयोग और बर्बादी की जाती है।

एनजीटी ने इससे पहले भी विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति के लिए टैंकरों को भरने के दौरान पानी की बर्बादी पर चिंता जाहिर की थी और दिल्ली जल बोर्ड को मामले पर गौर करने का निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल