लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में अदालत से मिले वारंट को तामील कराने गई पुलिस पर पथराव, दारोगा व सिपाही घायल

By भाषा | Updated: January 20, 2021 15:59 IST

Open in App

फिरोजाबाद, 20 जनवरी उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के थाना टूंडला क्षेत्र के एक गांव भक्तिगढ़ी में बुधवार की सुबह अदालत से मिले वारंट तामील कराने गई पुलिस पर वारंटी के परिजनों ने पथराव कर दिया जिससे इस घटना में दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक एम सी मिश्रा ने बताया कि टूंडला थाने के लाइनपार चौकी क्षेत्र के भक्तिगढ़ी गांव निवासी बनवारी लाल बघेल को अदालत से मिले वारंट की तामील कराने दारोगा आनंद कुमार तथा कॉन्स्टेबल पवन कुमार गए थे। उन्होंने बताया कि इसी बीच बघेल के परिजनों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिससे आनंद कुमार मामूली रूप से घायल हो गए जबकि कॉन्स्टेबल पवन कुमार को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर घेराबंदी की और एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया, जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार है, बघेल एवं उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र