लाइव न्यूज़ :

पुलिस दल पर पथराव, दो घायल

By भाषा | Updated: December 3, 2020 22:37 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), तीन दिसम्बर गोरखपुर से सटे देवरिया जिले के तरकुलवा इलाके में बृहस्पतिवार को पुलिस दल पर उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया। इस घटना में एक सिपाही समेत दो लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस को तरकुलवा थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में दो पक्षों के बीच टकराव की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस दल पर उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया। इस वारदात में रामाशीष नामक सिपाही तथा पुलिस की गाड़ी का चालक संजीत शर्मा घायल हो गये। साथ ही पुलिस वाहन के शीशे भी टूट गये।

उन्होंने बताया कि गांव में अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने के बाद हालात पर काबू पाया गया। इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि मिश्रौली गांव का रहने वाला बी. गुप्ता दो दिन बाद होने वाली अपनी बेटी की शादी में बारात के स्वागत के लिये एक विवादित जमीन पर अस्थायी सड़क का निर्माण करा रहे थे। इस पर उसके पड़ोसियों अशोक, कृष्णानंद और सत्येन्द्र ने एतराज किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच टकराव हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू