लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर निर्माण को लेकर निकाली जा रही वाहन रैली पर पथराव, पांच घायल

By भाषा | Updated: December 29, 2020 16:49 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 29 दिसंबर अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर के निर्माण को लेकर जनजागरण के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को निकाली जा रही वाहन रैली पर पथराव में कम से कम पांच लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर चांदनखेड़ी गांव में इस रैली पर तब पथराव किया गया, जब वाहनों का काफिला एक वर्गविशेष के मोहल्ले से गुजर रहा था।

जिलाधिकारी मनीष सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, "वाहन रैली पर पथराव में करीब पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हम पथराव के कारण की जांच कर रहे हैं।"

सिंह ने बताया कि पथराव के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने पथराव कर सांप्रदायिक सद्भाव का माहौल खराब करने की कोशिश की है, हम उनकी पहचान कर रहे हैं। उन्हें गिरफ्तार कर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत जेल भेजा जाएगा।"

अधिकारियों ने बताया कि करीब 1,400 की आबादी वाले चांदनखेड़ी गांव में वाहन रैली पर पथराव की सूचना मिलते ही वहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि गांव में फिलहाल हालात शांतिपूर्ण हैं और विवाद से जुड़े दोनों पक्षों में सुलह कराने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू