लाइव न्यूज़ :

पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद के बाद खंडवा में पथराव, 30-40 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज

By भाषा | Updated: November 16, 2021 22:08 IST

Open in App

खंडवा, 16 नवंबर मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में पथराव की घटना के बाद पुलिस ने करीब 30-40 लोगों के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने पत्रकारों को बताया कि घटना सोमवार मध्यरात्रि की है। घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया और शहर के दो इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार कंजर मोहल्ला में पटाखा फोड़ने को लेकर दो गुटों में विवाद शुरू हो गया और बाद में उसने हिंसा का रूप ले लिया जोकि भगत चौक तक फैल गई।

अधिकारी ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और इसकी निगरानी की जा रही है।

मंगलवार दोपहर को सिंह ने कहा कि शिकायतों के बाद आठ नामजद व्यक्तियों सहित लगभग 30-40 लोगों के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गईं।

इस बीच, कोतवाली थाना प्रभारी बलदेव सिंह बिसेन ने बताया कि मोहल्ला निवासी मीनाबाई गौहर की शिकायत पर रियाज, हबीब, जीशान, फिरोज, शादाब और फैजान समेत 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि महिला ने शिकायत की कि आरोपियों के पथराव से उसके एक हाथ में गंभीर चोट आयी। बिसेन ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 294 (अश्लील कृत्य), धारा 147 (दंगा), धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), धारा 506 (आपराधिक धमकी) तथा अन्य के अलावा एससी/एसटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि दंगा और भादवि की अन्य संबंधित धाराओं के लिए दो अन्य प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि घटना के दौरान एक विवाह समारोह स्थल पर पथराव किया गया और कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?