लाइव न्यूज़ :

पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद के बाद खंडवा में पथराव

By भाषा | Updated: November 16, 2021 12:17 IST

Open in App

खंडवा, 16 नवंबर मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में दो गुटों ने एक-दूसरे पर कथित तौर पर पथराव किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने पत्रकारों को बताया कि घटना सोमवार मध्य रात्रि की है। घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया और शहर के दो इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार कंजर मोहल्ला में पटाखा फोड़ने को लेकर दो गुटों में विवाद शुरु हो गया और बाद में इसने हिंसा का रूप ले लिया जो भगत चौक तक फैल गई।

अधिकारी ने घटना के बारे में विस्तार से नहीं बताया लेकिन कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और इसकी निगरानी की जा रही है।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि घटना के दौरान एक विवाह समारोह स्थल पर पथराव किया गया और कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल