लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के पत्थरबाजों ने दिखाया अपना असली चेहरा, वायु सेना के क्रैश हुए विमान पर की पत्थरबाजी

By विकास कुमार | Updated: February 27, 2019 14:54 IST

एक तरफ पूरे देश में सेना के पराक्रम की बातें हो रही हैं और आपात स्थिति में उनके मनोबल को बढ़ाने का काम किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कश्मीर के पत्थरबाज पाकिस्तानी एजेंडा के साथ उन पर हमला कर रहे हैं.

Open in App

भारतीय वायु सेना की कारवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने आज सुबह भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की थी लेकिन भारतीय जेट विमानों ने उन्हें खदेड़ दिया. लेकिन इसी  बीच एक खबर आई कि श्रीनगर से उड़ान भरे वायु सेना का MI 17 विमान क्रैश हो गया, जिसमें भारतीय वायु सेना के दो पायलट सहित कूल 4 लोगों की मौत हो गई.

 

पाकिस्तान ने इस क्रैश की खबर का इस्तेमाल अपने प्रोपोगैंडा के लिए किया और दावा किया कि यह उसकी कारवाई के कारण गिरा है. लेकिन दोपहर होते-होते उसके दावों पर से झूठ का पर्दा उठ गया. दरअसल पाकिस्तानी सेना ने अपने दावे को पुष्ट करने के लिए जो वीडियो जारी किया वह 2016 का एक क्रैश का था. और अब खबर है कि खुद पाकिस्तानी सेना ने इस बात की पुष्टि की है कि वडगाम एयर क्रैश में उसका कोई हांथ नहीं है. 

सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद जिस स्थान पर गिरा वहां से ख़बरें आई हैं कि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने क्रैश हुए विमान पर भी अपनी धार्मिक जिहाद की विचारधारा का पत्थर फेंका है. एबीपी न्यूज़ के मुताबिक, उसके बाद सेना को हवाई फायरिंग करनी पड़ी. इससे घाटी में लोगों का दोगला चरित्र एक बार उजागर हुआ है. एक तरफ पूरे देश में सेना के पराक्रम की बातें हो रही हैं और आपात स्थिति में उनके मनोबल को बढ़ाने का काम किया जा रहा है तो वहीं एक तरफ कश्मीर के पत्थरबाज पाकिस्तानी एजेंडा के साथ उन पर हमला कर रहे हैं. ये वही कश्मीरी है जिन्हें 2015 में आई बाढ़ के बाद सेना के विमानों ने विभिन्न क्षेत्रों से रेस्क्यू किया था. लेकिन इनकी वफादारी आज भी दुश्मन देश और आतंकवादियों के प्रति उमड़ रही है.

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह