लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड टीके का स्टॉक एक दिन से भी कम समय का: बुलेटिन

By भाषा | Updated: July 19, 2021 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई दिल्ली में सोमवार सुबह तक कोविड टीका बैंक में 2,77,870 खुराकें बची हैं। टीके का यह स्टॉक एक दिन से भी कम वक्त का है। राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, इनमें से 2,05,630 खुराकें कोवैक्सीन की हैं और 72,240 कोविशील्ड की हैं।

बुलेटिन में बताया गया है कि कोवैक्सीन स्टॉक का केवल 20 प्रतिशत पहली खुराक के लिए उपयोग किया जा सकता है क्योंकि कोवैक्सीन स्टॉक सीमित है और इसका अनियमित वितरण चक्र है।

उसमें बताया गया है कि 18 जुलाई को टीके की 11,358 खुराकें लगाई गई हैं जिनमें से 7050 लोगों को पहली खुराक और 4308 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई है। राष्ट्रीय राजधानी में दैनिक तौर पर 47,605 टीके लगाए जा सकते हैं।

दिल्ली में आज की तारीख तक 93,57,482 खुराकें लगाई जा चुकी हैं जिनमें 22,16,010 लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगाना भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो