अब भी कई कपड़ा फैक्टिरयों के बंद रहने से कर्नाटक में एक लाख से अधिक महिलाएं बेरोजगार:मंत्री

By भाषा | Updated: March 18, 2021 16:48 IST2021-03-18T16:48:26+5:302021-03-18T16:48:26+5:30

Still more than one lakh women unemployed in Karnataka due to the closure of many textile factories: Minister | अब भी कई कपड़ा फैक्टिरयों के बंद रहने से कर्नाटक में एक लाख से अधिक महिलाएं बेरोजगार:मंत्री

अब भी कई कपड़ा फैक्टिरयों के बंद रहने से कर्नाटक में एक लाख से अधिक महिलाएं बेरोजगार:मंत्री

बेंगलुरु, 18 मार्च कर्नाटक के श्रम मंत्री ए शिवराम हेब्बार ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में कपड़ा फैक्टरियों में कार्य कर रहीं एक लाख से अधिक महिलाओं का काम छूट गया क्योंकि कई इकाइयां कोविड-19 महामारी के चलते बंद पड़ गयीं।

हेब्बार ने कहा, ‘‘ पिछले साल 983 कपड़ा फैक्टरियां काम कर रही थीं और उनमें 2,86,747 महिलाएं काम कर रही थीं, इस साल एक लाख से अधिक महिलाएं काम पर नहीं लौट पायीं क्योंकि कई कपड़ा फैक्टरियां कोविड-19 के बाद अबतक खुली नहीं है। आज राज्य में कपड़ा फैक्टरियों की ऐसी दशा है।’’

विधानसभा में उन्होंने कहा कि सरकार कपड़ा के क्षेत्र में कार्यरत महिला कर्मियों की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए सभी जरूरी कदम उठायेगी।

वह भाजपा के विधायक नागेश बी सी के प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। नागेश ने कपड़ा फैक्टरियों में कार्यरत महिला कर्मियों को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में प्रश्न पूछा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Still more than one lakh women unemployed in Karnataka due to the closure of many textile factories: Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे