लाइव न्यूज़ :

एसटीएफ शनिवार को पत्रकार कप्पन, तीन अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करेगा

By भाषा | Updated: April 1, 2021 21:06 IST

Open in App

मथुरा, एक अप्रैल विशेष कार्यबल (एसटीएफ) पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के चार कथित कार्यकर्ताओं के खिलाफ शनिवार को आरोप-पत्र दाखिल करेगा, जिन पर पिछले साल देशद्रोह और अन्य आरोपों को लेकर मामला दर्ज किया गया था।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बलात्कार-हत्या के एक मामले को लेकर उपजे जनाक्रोश के बाद वहां जाने के दौरान इन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद ये मामले दर्ज किए गए थे।

इन चारों की पहचान केरल के एक पत्रकार सिद्दीकी कप्पन, अतीक-उर-रहमान, मसूद अहमद और आलम के रूप में की गई। चारों व्यक्तियों के खिलाफ सख्त गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और आईटी अधिनियम के तहत भी आरोप लगाए गए हैं।

उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में दावा किया गया कि वे एक "साजिश" के तहत "शांति भंग करने" के इरादे से हाथरस जा रहे थे।

गौरतलब है कि यहां की एक अदालत ने मामले की सुनवाई तीन अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी थी क्योंकि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने उनके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने के लिए दो और दिन की मोहलत मांगी थी।

जिला सरकारी वकील (अपराध) शिव राम सिंह ने बुधवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) अनिल कुमार पांडे की अदालत में चली कार्यवाही के बारे में कहा, "चूंकि आरोप-पत्र जमा करने की समय सीमा चार अप्रैल को समाप्त हो रही है, इसलिए तीन अप्रैल को होने वाली अगली सुनवाई के दौरान एसटीएफ इसे दाखिल करेगी।"

उन्होंने कहा कि आरोपियों को पिछले साल पांच अक्टूबर को मथुरा के मांट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी वर्तमान में मथुरा की जेल में बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन