लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में एसटीएफ ने 258 कछुए बरामद किए, तीन तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 21, 2021 22:39 IST

Open in App

लखनऊ, 21 नवंबर उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार को अन्तरराज्यीय स्‍तर पर कछुओं की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन तस्करों को लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया और उनके पास से 258 कछुए बरामद किए।

एसटीएफ मुख्यालय से रविवार को जारी बयान के अनुसार विशेष कार्यबल की टीम ने लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के बख्तियार नगर निवासी रविंद्र कुमार, काकोरी निावसी सौरभ कश्‍यप और सुलतानपुर जिले के धरमइत्‍तेपुर निवासी अरमान अहमद को रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे यहां इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। तस्करों के कब्जे से पुलिस ने विभिन्न प्रजाति के 258 जिंदा कछुओं के अलावा एक अदद मोटरसाइकिल, 2460 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और पैन कार्ड समेत कई चीजें बरामद कीं।

बयान के अनुसार गिरफ्तार तस्कर रविंद्र ने पूछताछ में बताया कि वे लोग पिछले कई वर्षों से इस तरह के कार्य में लिप्त थे और सुलतानपुर, बाराबंकी, रायबरेली, उन्नाव और बहराइच आदि जिलों में मछुआरों से संपर्क कर कछुओं को पकड़वाते थे और उन्हें छोटी मोटी रकम देकर उनसे कछुए खरीद लेते थे। बाद में इन कछुओं को वे ऊंचे दामों पर भोपाल, इंदौर, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता जैसे महानगरों में बेच देते।

एसटीएफ के मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ अवध वन प्रभाग, लखनऊ के सिटी रेंज, कुकरैल में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह