लाइव न्यूज़ :

एसटीएफ ने बरामद किए 1,300 कछुए : दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 8, 2021 00:13 IST

Open in App

कानपुर (उत्तर प्रदेश), सात फरवरी उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष जांच दल (एसटीएफ) ने रविवार को कानपुर में दो लोगों को गिरफ्तार कर पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे 1,300 कछुए बरामद किए।

एसटीएफ के उपाधीक्षक टीबी सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर एक ट्रक कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें कई बोरों में 1,300 से ज्यादा कछुए बरामद हुए। इन्हें पश्चिम बंगाल के वनगांव ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में ट्रक के चालक राम वृक्ष यादव तथा उसके सहयोगी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि कछुओं की तस्करी में अनेक शिकारी शामिल हैं जो एटा, इटावा तथा फर्रुखाबाद से कछुए पकड़कर उन्हें कोलकाता भेजते हैं। वहां से उन्हें चीन, थाईलैंड, हांगकांग तथा अन्य दक्षिण पूर्वी देशों में बांग्लादेश और म्यांमार के रास्ते तस्करी के जरिए भेजा जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह