लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मास्टर प्लान के कार्यान्वयन की निगरानी कर रहे एसटीएफ को 77 हजार से अधिक शिकायतें मिलीं

By भाषा | Updated: March 14, 2021 15:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च दिल्ली मास्टर प्लान और उससे संबंधित कानूनों के प्रावधानों के प्रभावी और उचित कार्यान्वयन की व्यापक निगरानी के लिये गठित विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को 28 फरवरी तक 77 हजार से अधिक शिकायतें मिल चुकी हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि शनिवार को एसटीएफ की 64वीं बैठक के दौरान शिकायतों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई। सभी स्थानीय निकायों और अन्य एजेंसियों ने इस बैठक में भाग लिया।

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''एसटीएफ को 28 फरवरी तक कुल 77,186 शिकायतें मिल चुकी हैं। इनमें से 71,531 शिकायतों पर कार्रवाई की गई। ''

उन्होंने कहा कि साल 2018 में एसटीएफ के गठन के बाद से 3,320 से अधिक अनधिकृत निर्माणों को ढहा दिया गया है और 2,250 से ज्यादा संपत्तियों को सील किया जा चुका है।

अधिकारी ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड और बिजली तथा राजस्व विभाग जैसी एजेंसियों के सहयोग से अन्य प्रकार की कार्रवाई की गई है। शहरी नगर निकाय 8 हजार से अधिक अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए