लाइव न्यूज़ :

एसटीएफ ने फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिये नौकरी दिलाने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: September 17, 2021 23:51 IST

Open in App

लखनऊ, 17 सितंबर उत्‍तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने शुक्रवार को लखनऊ से फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति कराने वाले गिरोह के सरगना व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के ख़िलाफ़ लखनऊ के विभूति खंड थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्‍यवस्‍था) प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार एसटीएफ ने गिरोह के सरगना रामनिवास उर्फ राम भैया, संजय सिंह तथा रविंद्र कुमार उर्फ रवि को लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उन्‍होंने बताया कि आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन, चार चेकबुक, चार चेक, चार डेबिट कार्ड, तीन क्रेडिट कार्ड, तीन आधार कार्ड, पांच वोटर आईडी, सात पेन ड्राइव व 2.5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब