लाइव न्यूज़ :

एसटीएफ ने एक लाख रूपये के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 13, 2021 23:53 IST

Open in App

लखनऊ, 13 जनवरी उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मथुरा में एक डॉक्टर का अपहरण कर 52 लाख रुपए फिरौती वसूलने के मामले में वांछित एक लाख रुपये के इनामी अपराधी को बुधवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले साल 10 दिसंबर को मथुरा जिले में डॉक्टर विकल्प अग्रवाल का अपहरण कर फिरौती के रूप में परिजनों से 52 लाख रूपये वसूलने के मामले में वांछित एक लाख रुपए के इनामी अपराधी अनूप को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि अनूप दिल्ली की न्यू अशोक नगर कॉलोनी में छिपकर रह रहा है। इस पर एसटीएफ नोएडा की टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। मथुरा लाए जाते वक्त अनूप ने जिले के सुरीर थाना क्षेत्र में लघुशंका का बहाना बनाकर गाड़ी से नीचे उतरते हुए एक आरक्षी की पिस्टल छीनकर एसटीएफ टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। टीम ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जो अनूप के पैर में लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में एसटीएफ टीम के दो आरक्षी राजन कुमार और आरक्षी मनोज कुमार भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अनूप ने पूछताछ में मथुरा के डॉक्टर विकल्प अग्रवाल के अपहरण का जुर्म कुबूल किया है। आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने इस मामले में अनूप पर 1,00,000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया था। अनूप पर कुल 23 मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे