लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में स्टरलाइट कॉपर प्लांट ने ऑक्सीजन उत्पादन फिर से शुरू किया

By भाषा | Updated: May 19, 2021 13:20 IST

Open in App

चेन्नई, 19 मई वेदांता लिमिटेड के स्वामित्त्व वाली स्टरलाइट कॉपर ने तकनीकी खराबी का सामना करने के कुछ दिनों बाद तमिलनाडु में अपनी इकाई में चिकित्सीय ऑक्सीजन का उत्पादन फिर से शुरू कर दिया। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने एक अपडेट में कहा, "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ऑक्सीजन प्लांट में आई खराबी ठीक कर ली गई है और अब उत्पादन फिर से शुरू कर दिया गया है।"

उन्होंने कहा, "उत्त्पादित ऑक्सीजन को हमारे ऑन-साइट केंद्रों में संग्रहीत किया जा रहा है और राज्य सरकार और संबंधित नोडल अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार वितरित किया जाएगा।"

कंपनी ने गड़बड़ी ठीक करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के विशेषज्ञों को नियुक्त किया था।

पिछले हफ्ते इसरो की टीम पहुंची थी और उसने खराबी को ठीक करने और ऑक्सीजन उत्पादन फिर से शुरू करने के लिए कुछ उपाय सुझाए थे।

राज्य में कोविड मामलों में वृद्धि के बाद तूतीकोरिन जिले में स्थित इकाई ने 13 मई को जीवन रक्षक गैस की मांग को पूरा करने के लिए चिकित्सीय ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू किया।

लाभार्थियों को ऑक्सीजन टैंकर की पहली खेप भेज दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन