लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं : केजरीवाल

By भाषा | Updated: April 12, 2021 14:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक के बाद कहा कि दिल्ली में सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं।

सरकार के अधिकारियों ने बताया कि कुछ सरकारी और निजी अस्पतालों को फिर से पूर्णत: कोविड-19 अस्पताल में तब्दील किया जायेगा।

महामारी की शुरुआत के बाद से पहली बार दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के रोजाना के मामले 10,000 की संख्या को पार कर गये। मुख्यमंत्री ने स्थिति को ‘‘बेहद गंभीर’’ बताया है और लोगों से जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है।

समीक्षा बैठक के बाद केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों से कोविड-19 संबंधी दिशा निर्देशों का पालन करने और अस्पताल जाने से बचने का अनुरोध किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 पर समीक्षा बैठक की। हमलोग सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रहे हैं। सभी से सहयोग की अपील है। 1. कृपया कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन करें। 2. जब तक जरूरी नहीं हो, अस्पताल नहीं जायें। 3. अगर आप टीका लेने के पात्र हैं तो टीका जरूर लगवायें।’’

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सरकार सतर्क है और सभी जरूरी कदम उठा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं