लाइव न्यूज़ :

जीका वायरस का संक्रमण नहीं फैले इसे लेकर कदम उठाए जा रहे हैं: टोपे

By भाषा | Updated: August 4, 2021 20:36 IST

Open in App

मुंबई, चार अगस्त महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि तीन सदस्यों वाला एक केंद्रीय दल पुणे जिले में है, जहां हाल में एक महिला जीका वायरस से संक्रमित पाई गई थी। उन्होंने लोगों से नहीं घबराने की अपील की।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने पिछले सप्ताह कहा था कि मच्छर जनित यह बीमारी न फैले, इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। 50 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई थी और राज्य में यह जीका संक्रमण का पहला ज्ञात मामला है। हालांकि, महिला पूरी तरह से ठीक हो गई है।

टोपे ने कहा कि पुणे के पुरंदर तालुका के एक गांव में जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा भेजा गया विशेषज्ञों का एक दल स्थिति की समीक्षा करने के लिए ज़िले के दौरे पर है।

उन्होंने लोगों से नहीं घबराने की अपील करते हुए कहा, ‘‘ मच्छरों के पनपने वाली जगहों को साफ़ किया जा रहा है और मरीजों की हालत पर निगरानी रखी जा रही है। संक्रमण का प्रसार न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।’’

तीन सदस्यों वाले इस दल में पुणे के क्षेत्रीय निदेशक कार्यालय से एक सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली की एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और राष्ट्रीय मेलेरिया अनुसंधान संस्थान (एनआईएमआर) के कीट विज्ञानी हैं।

राज्य सरकार की एक चिकित्सकीय टीम ने शनिवार को गांव का दौरा कर सरपंच और ग्राम पंचायत के सदस्यों से मुलाक़ात की और उन्हें बचाव व रोकथाम के कदमों के बारे में बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos