लाइव न्यूज़ :

सौतेली मां की गोली मार कर हत्या, मुकद्दमा दर्ज, आरोपी फरार

By भाषा | Updated: May 17, 2021 15:52 IST

Open in App

बदायूं (उप्र) 17 मई उत्तर प्रदेश के बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के एक गांव में बहन की शादी में शामिल होने आए सौतेले बेटे ने मां की कथित रूप से गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार हो गया,इस मामले में पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामला बिल्सी थाना इलाके के गुढ़नी का है यहां के रहने वाले सुल्तान ने दो शादियां की थी, पहली पत्नी ने वर्ष 2009 में जहर खा कर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद सुल्तान ने दूसरी शादी गांव की ही गीता (35) से की थी।

उन्होंने बताया कि सुल्तान का बेटा नन्हे बाहर रहकर मजदूरी करता है, तीन दिन पहले वह अपनी बहन की शादी में शामिल होने आया था जहां उसका सौतेली मां के साथ झगड़ा हो गया और बात इतनी बढ़ गयी कि उसने गीता की कथित रूप से गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्दार्थ वर्मा ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है, फिलहाल आरोपी फरार है तथा उसकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं