लाइव न्यूज़ :

किशोरी की हत्या की दोषी सौतेली मां को उम्रकैद की सजा

By भाषा | Updated: December 11, 2021 10:32 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 11 दिसंबर बांदा जिला की एक विशेष अदालत ने 17 साल की लड़की की हत्या करने का दोषी पाए जाने पर उसकी सौतेली मां को उम्रकैद की सजा सुनाई और उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

जिले के सहायक शासकीय अधिवक्ता जावित्री प्रसाद विश्वकर्मा ने शनिवार को बताया कि अभियोजन और बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एससी/ एसटी एक्ट) के विशेष न्यायाधीश बलराज सिंह की अदालत ने दोषी ममता को शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई और उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

अदालत ने तीन जनवरी 2013 की रात नेहा (17) की डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव केन नदी में फेंके जाने के मामले में मृतका की सौतेली मां ममता को दोषी पाया।

विश्वकर्मा ने बताया कि यह घटना बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में घटी थी। दोषी ठहरायी गयी महिला घटना के बाद से ही जेल में है।

नेहा के पिता मुन्नालाल वर्मा ने पहली पत्नी मंजू की मौत के बाद ममता से दूसरी शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद मुन्नालाल की हत्या हो गयी थी। नेहा और उसकी सौतेली मां ममता एक साथ आवास विकास कॉलोनी में किराए के कमरे में रहती थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा