लाइव न्यूज़ :

सौतेले बेटे ने जमीन पर कब्जा करने के लिए 80 वर्षीया मां की हत्या की

By भाषा | Updated: July 4, 2021 21:47 IST

Open in App

साहिबगंज (झारखंड) चार जुलाई झारखंड के साहिबगंज जिले में बोरियो जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के सोती चैकी पंगड़ो गांव में एक सौतेले बेटे ने जीजा के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा करने के लिए अस्सी वर्षीया मां की हत्या कर उसे रातोंरात दफना दिया। इस सिलसिले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया।

साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गौतम मुंडा ने जीजा राजकुमार मुंडा के साथ मिलकर भूमि हड़पने के लिए अपनी विधवा सौतेली मां अस्सी वर्षीया सनसरी देवी की पिछले माह हत्या करके रातोंरात उसे दफना दिया जिसकी कानोकान किसी को खबर नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि सनसरी मुंडा की सगी बेटी ने दो जुलाई को पुलिस में लिखित शिकायत की कि 13 जून से उसकी मां लापता है और उसे आशंका है कि उसके सौतेले भाई गौतम मुंडा ने उसकी हत्या कर दी है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बेटी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जब पुलिस ने गौतम मुंडा को गिरफ्तार किया और सख्ती से जब उससे पूछताछ की तब उसने कथित रूप से बताया कि उसने जीजा राजकुमार मुंडा के साथ मिलकर सनसरी मुंडा की हत्या कर दी थी और उसे बड़ा पागलों तालाब के पास दफना दिया जिससे लोगों को इसकी भनक न लग सके।

उन्होंने बताया कि सौतेले बेटे ने यह नृशंस हत्या बुजुर्ग महिला के नाम की जमीन हथियाने की नियत से की थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों गौतम मुंडा और राज कुमार मुंडा को साहिबगंज के गाँव कलुआ टोला थाना बोरियों से शनिवार को गिरफ्तार किया और दोनों की निशानदेही पर मृतका बुजुर्ग महिला का शव बड़ा पागलों तालाब के पास से गड्ढा खोदकर आज बरामद कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है