लाइव न्यूज़ :

घरों में रहें, सामान्य तरीके से मनायें नये साल का जश्न : महाराष्ट्र सरकार

By भाषा | Updated: December 28, 2020 21:06 IST

Open in App

मुम्बई, 28 दिसंबर महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को लोगों से कोविड-19 महामारी के बीच नया साल मनाने के लिए घर से बाहर नहीं जाने की अपील की और कहा कि राज्य के बड़े शहरों में अभी पांच जनवरी तक रात का कर्फ्यू जारी रहेगा।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्वरूप(स्ट्रेन) सामने आने के बाद एहतियात के तौर पर (बड़े शहरों की) निगमीय सीमा में आने वाले क्षेत्रों में पांच जनवरी तक रात में 11 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक का कर्फ्यू लगाया गया है।

राज्य सरकार के परिपत्र में लोगों से ‘‘अपने घरों में ही सामान्य तरीके से नये साल का स्वागत करने’’ तथा ‘‘समुद्रतट, उद्यान, सड़कों पर जाने से बचने की अपील की गयी है, वैसे 31 दिसंबर को दिन का कर्फ्यू नहीं होगा। ’’

परिपत्र में विशेषकर दस साल से छोटे बच्चों और 60 साल से अधिक के बुजुर्गों से इस महामारी के मद्देनजर नया साल मनाने के लिए घर से बाहर नहीं जाने का आह्वान किया गया है।

मुम्बई में नये साल पर मैरीन ड्राइव, गेटवे ऑफ इंडिया, गिरगांव और जुहू आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

सरकारी आदेश में कहा गया है कि इस दौरान कोई भी सांसकृतिक या धार्मिक कार्यक्रम नहीं किया जाए, 2021 के पहले दिन धार्मिक स्थलों पर जा रहे लोग भीड़भाड़ से बचें।

परिपत्र में प्रदूषण से बचने के लिए आतिशबाजी नहीं करने की सलाह दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!