लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद में रेल पटरी के पास झुग्गियां तोड़े जाने पर यथास्थिति सात अक्टूबर तक जारी रहेगी : न्यायालय

By भाषा | Updated: September 30, 2021 23:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि फरीदाबाद में रेल पटरी के पास झुग्गियां तोड़े जाने पर दिया गया यथास्थिति का आदेश सात अक्टूबर तक जारी रहेगा।

शीर्ष अदालत ने त्वरित सुनवाई के लिए मामले का उल्लेख किए जाने पर बुधवार को झुग्गियां तोड़े जाने के मुद्दे पर सुनवाई की अगली तारीख तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था।

मामला न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर के नेतृत्व वाली पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आया जिसने कहा कि वह इस पर उस लंबित मामले के साथ सुनवाई करेगी जिसमें शीर्ष अदालत ने अधिकारियों को गुजरात में एक रेल लाइन परियोजना के लिए लगभग पांच हजार झुग्गियां तोड़े जाने के मुद्दे पर यथास्थिति बनाए रखने का अंतरिम आदेश दिया था।

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के एम नटराज ने पीठ को बताया कि फरीदाबाद में संबंधित क्षेत्र में 700 में से लगभग 450 झुग्गियां यथास्थिति का आदेश पारित होने से पहले ही तोड़ी जा चुकी हैं।

पीठ ने कहा कि अगली बार इस पहलू पर विचार किया जा सकता है तथा 29 सितंबर को दिया गया यथास्थिति का आदेश सुनवाई की अगली तारीख तक जारी रहेगा।

अगली सुनवाई सात अक्टूबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू