लाइव न्यूज़ :

चोरी हुईं भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की प्रतिमाएं ब्रिटेन में मिलीं, तमिलनाडु को लौटाई गईं

By भाषा | Updated: November 18, 2020 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने बुधवार को भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की कांस्य प्रतिमाएं यहां भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मुख्यालय में तमिलनाडु को लौटाईं जो करीब 20 साल पहले चोरी हो गई थीं।

उल्लेखनीय है कि लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इन प्रतिमाओं को बरामद करने के बाद गत 15 सितंबर को भारतीय उच्चायोग को लौटाया था। पटेल इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मौजूद रहे थे।

पटेल ने बुधवार को भारतीय उच्चायोग को बधाई दी और लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस का भी आभार व्यक्त किया तथा साथ ही इन प्रतिमाओं को बरामद करने के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य के वास्ते तमिलनाडु सरकार के प्रतिमा प्रकोष्ठ की भी प्रशंसा की।

उन्होंने देश की सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा निभाई गई सकारात्मक भूमिका, खासतौर पर गत छह साल में निभाई गई भूमिका की प्रशंसा की।

पिछले साल अगस्त में लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग को कला प्रेमियों के समूह ‘इंडिया प्राइड प्रोजेक्ट’ ने सूचना दी थी कि तमिलनाडु के मंदिर से विजयनगरम काल की चार प्राचीन प्रतिमाओं (भगवान राम, देवी सीता, लक्ष्मण और हनुमान) की चोरी हुई थी और भारत से बाहर इनकी तस्करी की गई तथा ये संभवत: ब्रिटेन पहुंचाई गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां