लाइव न्यूज़ :

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी 28 अक्ट्रबर से एक नवंबर तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा

By भाषा | Updated: October 17, 2021 18:15 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 अक्टूबर गुजरात में नर्मदा जिले के केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह रोक सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती पर 31 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के लिए लगाई गई है।

उल्लेखनीय है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित उनकी 182 मीटर ऊंची मूर्ति पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है। यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के मुख्य प्रशासक के कार्यालय ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोट में कहा कि प्रतिमा के साथ-साथ उससे जुड़े अन्य आकर्षण भी 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक आम पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे।

अधिकारियों का कहना है कि बहुत संभव है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को भारत के लौहपुरुष की जयंती पर केवडिया आएं, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो