लाइव न्यूज़ :

'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' पर 'स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी' से अधिक पर्यटक आते हैं: मोदी

By भाषा | Updated: January 17, 2021 14:47 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि गुजरात में स्थित 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' पर अमेरिका की 'स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी' से अधिक पर्यटक आते हैं।

उन्होंने कहा कि दो साल पहले स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को खोले जाने के बाद से लगभग 50 लाख पर्यटक इसके दीदार के लिये आ चुके हैं।

मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों को केवड़िया से जोड़ने वाली आठ ट्रेनों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हरी झंडी दिखाने के बाद अपने संबोधन में कहा कि एक सर्वे के अनुसार कनेक्टिविटी (संपर्क सुविधाएं) बढ़ने से रोजाना एक लाख से अधिक लोग केवड़िया आ सकेंगे।

मोदी ने अक्टूबर 2018 में सरदार वल्लभभाई पटेल की 143वीं जयंती के मौके पर दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा कही जाने वाली स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का उद्घाटन किया था।

मोदी ने कहा कि नयी रेल कनेक्टिविटी से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी आने वाले पर्यटकों के अलावा स्थानीय निवासियों को भी बहुत फायदा होगा। वहीं इस क्षेत्र में स्थित कुछ स्थानों पर आने वाले तीर्थयात्रियों को भी केवड़िया आने वाली इन नयी ट्रेनों का लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, ''केवड़िया अब गुजरात के एक सुदूर इलाके में स्थित छोटा सा क्षेत्र नहीं रह गया है बल्कि दुनिया के सबसे बड़े पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है। स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के मुकाबले स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को देखने अधिक लोग आ रहे हैं। इसके उद्घाटन के बाद से लगभग 50 लाख लोग यहां आ चुके हैं।''

मोदी ने कहा, ''कोरोना वायरस के दौरान महीनों तक सबकुछ बंद रहने के बावजूद केवड़िया आने वाले पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है।''

प्रधानममंत्री ने कहा, ''एक सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि कनेक्टिविटी बढ़ने से प्रतिदिन एक लाख से अधिक लोग केवड़िया आ सकेंगे। छोटा सा, खूबसूरत सा केवड़िया पर्यावरण की रक्षा करते हुए अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी दोनों को योजनाबद्ध तरीके से कैसे विकसित जा सकता है, इसकी एक शानदार मिसाल है।''

उन्होंने कहा, ''इस रेल कनेक्टिविटी का लाभ न केवल स्टेच्यू ऑफ यूनिटी आने वाले यात्रियों को मिलेगा बल्कि इससे केवड़िया के निवासियों के जीवन में भी बदलाव आएगा। इससे रोजगार तथा स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।''

मोदी ने कहा, ''यह रेल लाइन करनाली, पोइचा और गुरुदेश्वर जैसे आस्था के महत्वपूर्ण केन्द्रों को भी जोड़ेगी और यह सच है कि पूरा क्षेत्र आध्यात्मिकता के भाव से भर जाएगा। यह सुविधा आमतौर पर आध्यात्मिक कारणों से यहां आने वालों के लिये बड़ा उपहार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया