लाइव न्यूज़ :

विदिशा में स्थापित की जाएगी सुषमा स्वराज की प्रतिमा : चौहान

By भाषा | Updated: February 14, 2021 15:07 IST

Open in App

भोपाल, 14 फरवरी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को घोषणा की कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की प्रतिमा प्रदेश के विदिशा में स्थापित की जाएगी। विदिशा लोकसभा सीट से वह भाजपा सांसद थीं।

चौहान ने रविवार को यहां अपने निवास पर सुषमा स्वराज की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान उनके मंत्रिमंडल के कुछ मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

पुष्पांजलि अर्पित करते हुए चौहान ने कहा, ‘‘विदिशा के विकास में सुषमा स्वराज का योगदान अतुलनीय है। हमने तय किया है कि विदिशा स्थित टाउन हॉल में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।’’

विदिशा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 58 किलोमीटर दूर है और सुषमा स्वराज वर्ष 2009 एवं 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में वहां से जीत कर दो बार सांसद रहीं। 67 वर्ष की उम्र में उनका निधन छह अगस्त 2019 का हुआ।

मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग एवं भाजपा के नेताओं ने भी स्वराज की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह