लाइव न्यूज़ :

गलवान घाटी में शहीद हुए कर्नल बाबू की प्रतिमा का सूर्यापेट में अनावरण

By भाषा | Updated: June 15, 2021 16:37 IST

Open in App

सूर्यापेट (तेलंगाना), 15 जून तेलंगाना के मंत्री के टी रामाराव ने पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में पिछले साल चीनी सेना के हमले में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू की एक प्रतिमा का मंगलवार को यहां अनावरण किया।

कर्नल बाबू राज्य की राजधानी हैदराबाद से लगभग 140 किलोमीटर दूर स्थित सूर्यापेट के निवासी थे।

गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ पिछले साल 15 जून को भीषण झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे जिनमें से कर्नल बाबू भी एक थे। वह 16 बिहार रेजीमेंट के कमान अधिकारी थे।

तेलंगाना सरकार ने संतोष बाबू के परिवार को पांच करोड़ रुपये अनुग्रह राशि के रूप में दिए थे। इसके अलावा उनकी पत्नी को एक सरकारी (ग्रुप- आई) नौकरी और हैदराबाद में एक आवासीय भूखंड दिया था।

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव तब व्यक्तिगत रूप से कर्नल बाबू के आवास पर गये थे और संवेदना व्यक्त की थी।

कर्नल बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?