लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: बांदा के गांव में कुएं से मिली 30 साल पहले चोरी हुई अष्टधातु की मूर्ति

By भाषा | Updated: May 28, 2020 16:29 IST

मवई बुजुर्ग गांव में एक कुएं की सफाई के दौरान मजदूरों को बांदा शहर के राम जानकी मंदिर से कथित तौर पर 30 साल पूर्व चोरी हुई भगवान श्रीकृष्ण की खंडित अष्टधातु की मूर्ति मिली।

Open in App
ठळक मुद्देग्राम प्रधान के प्रतिनिधि रामकिशोर ने बताया कि अवस्थी कुएं के सफाई की जिम्मेदारी ठेके पर अजय सिंह नामक व्यक्ति को ग्राम पंचायत से दी गयी थी। करीब 15 किलो की यह मूर्ति अष्टधातु की बनी है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये हो सकती है।

बांदा: बांदा शहर के राम जानकी मंदिर से कथित तौर पर 30 साल पूर्व चोरी हुई भगवान श्रीकृष्ण की खंडित अष्टधातु की मूर्ति मवई बुजुर्ग गांव में एक कुएं की सफाई के दौरान मजदूरों को मिली। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश सिंह ने बताया कि मवई बुजुर्ग ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि रामकिशोर की सूचना पर गांव के अवस्थी तालाब से मूर्ति बुधवार को निकाली गयी है। 

उन्होंने बताया कि वह मूर्ति भगवान श्रीकृष्ण की है और उसके दाहिने हाथ का हिस्सा खंडित है। कुछ स्थानीय लोग बताते हैं कि यह मूर्ति अष्टधातु की है और 30 साल पहले शहर के प्रागी तालाब स्थित राम जानकी मंदिर से चोरी हुई थी। सिंह ने कहा कि चोरी से संबंधित दर्ज प्राथमिकी खंगाली जा रही है और मूर्ति अष्टधातु की है या नहीं, इसकी जांच कराई जाएगी। 

ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि रामकिशोर ने बताया कि अवस्थी कुएं के सफाई की जिम्मेदारी ठेके पर अजय सिंह नामक व्यक्ति को ग्राम पंचायत से दी गयी थी। दो-तीन दिन पहले मजदूरों को सफाई करते हुए यह मूर्ति मिली और इसके बंटवारे को लेकर मजदूरों के बीच विवाद शुरू हो गया था। उन्होंने बताया कि विवाद होने पर मूर्ति मिलने की जानकारी ग्रामीणों को हुई थी और फिर पुलिस ने कुएं से मूर्ति बरामद की। करीब 15 किलो की यह मूर्ति अष्टधातु की बनी है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये हो सकती है।

टॅग्स :भगवान कृष्णबांदाउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां