लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर में किसानों की मौत और प्रियंका गांधी की हिरासत के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 4, 2021 21:48 IST

Open in App

जयपुर, चार अक्टूबर युवा यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने सोमवार को राज्य के सभी जिलों में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों की मौत और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस के सदस्यों ने प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने जयपुर में एक कैंडल रैली निकाली, जिसमें परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी शामिल हुए।

युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने कहा, ‘‘भाजपा ने सिर्फ किसानों को नहीं, बल्कि भारत के लोकतंत्र को रौंदा है। उन्होंने किसानों को नहीं मारा, बल्कि लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया है।’’

महासचिव आयुष भारद्वाज ने कहा कि किसानों को सुनने की बजाय (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी और योगी (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) सरकारों ने उनपर हमला किया है।

भारद्वाज ने कहा, ‘‘उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में चार किसानों की मौत हो गई। किसानों की मदद के लिये वहां जा रही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को भी साजिश के तहत हिरासत में ले लिया गया। यह भाजपा के किसान विरोधी चेहरे को दिखाता है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटHaryana vs Jharkhand, Final: 18 दिसंबर को झारखंड-हरियाणा में फाइनल मुकाबला, मप्र, राजस्थान, मुंबई, आंध्र, हैदराबाद और पंजाब बाहर

क्रिकेटIPL Auction 2026: सभी 10 टीमों के सोल्ड, अनसोल्ड और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

क्रिकेटIPL 2026 Auction: मुंबई के सरफराज खान को CSK ₹75 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा, पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे

क्रिकेटIPL Auction: सबसे महंगे अनकैप्‍ड प्‍लेयर Prashant Veer, 14.20 करोड़ में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने खरीदा

भारत अधिक खबरें

भारतछत्तीसगढ़ को शांति, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य का प्रदेश बनाना राज्य सरकार का अटल संकल्प: 34 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण पर बोले सीएम साय

भारतकौन हैं ऋतुराज सिन्हा?, नितिन नबीन की जगह दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी

भारतहैदराबाद का रहने वाला था बोंडी बीच शूटर साजिद अकरम, उसका बेटा ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, तेलंगाना पुलिस ने की पुष्टि

भारतभाजपा को मां के समान मानते?, बिहार प्रमुख संजय सरावगी बोले-आगे बढ़ाने की दिशा में ईमानदारी से काम करेंगे

भारतहरियाणा सरकारः 23वां जिला हांसी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा