लाइव न्यूज़ :

राज्यों को स्वास्थ्यकर्मियों के अनुपात के हिसाब से टीकों का आवंटन किया गया : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 13, 2021 22:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि आरंभिक चरण में कोविड-19 के टीके की 1.65 करोड़ खुराक सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को डाटाबेस में उपलब्ध उनके स्वास्थ्यकर्मियों के अनुपात के हिसाब से आवंटित की गई हैं।

देश में 16 जनवरी से कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत होगी और प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर एक सत्र में प्रतिदिन अधिकतम 100 लोगों को टीके दिए जाएंगे।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘राज्यों को सलाह दी गई है कि 10 प्रतिशत रिजर्व या अनुप्रयुक्त टीकों का ध्यान रखा जाए और हर दिन एक सत्र में 100 लोगों का टीकाकरण किया जाए।’’

मंत्रालय ने कहा कि इसलिए किसी भी केंद्र पर एक दिन में हड़बड़ी में ज्यादा लोगों को नहीं बुलाने की सलाह दी गई है।

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को टीकाकरण स्थलों की संख्या भी बढ़ाने की सलाह दी गई है। चरणबद्ध तरीके से आगामी दिनों में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

मंत्रालय ने कहा कि केंद्र द्वारा खरीदी गईं कोविशील्ड की 1.1 करोड़ खुराक और कोवैक्सीन की 55 लाख खुराक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को डाटाबेस में उपलब्ध स्वास्थ्यकर्मियों के अनुपात में आवंटित की गयी हैं।

अधिकारियों के मुताबिक सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) की 1.1 करोड़ खुराक देश में 60 भंडारण केंद्रों तक पहुंचा दी गई हैं। आगे इन टीकों को छोटे केंद्रों तक भेजा जाएगा।

भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोवैक्सीन की 55 लाख खुराक में से पहले चरण में 2.4 लाख खुराक 12 राज्यों को भेज दी गई हैं।

इस संबंध में एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि कोवैक्सीन टीके को गंगावरम, गुवाहाटी, पटना, दिल्ली, कुरुक्षेत्र, बेंगलुरु, पुणे, भुवनेश्वर, जयपुर, चेन्नई, लखनऊ और हैदराबाद के लिए भेजा गया है।

भारत बायोटेक ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) के साथ मिलकर स्वदेशी टीका कोवैक्सीन विकसित किया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से कोविशील्ड की 1.1 करोड़ खुराक खरीदी जा रही हैं। कोविशील्ड की प्रत्येक खुराक की लागत 200 रुपये आई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा था, ‘‘भारत बायोटेक से कोवैक्सीन की 55 लाख खुराक खरीदी जा रही हैं। कोवैक्सीन की 38.5 लाख खुराक में से प्रत्येक पर 295 रुपये (कर को छोड़कर) की लागत आएगी। भारत बायोटेक 16.5 लाख खुराक नि:शुल्क मुहैया करा रही है, जिससे इसकी लागत प्रत्येक खुराक पर 206 रुपये आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब