लाइव न्यूज़ :

राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को एक मई से 15 जून तक कोविड टीके की 5.86 करोड़ खुराक नि:शुल्क मिलेंगी

By भाषा | Updated: May 19, 2021 15:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि केंद्र द्वारा उपलब्ध कराए गए एक अनुमान के मुताबिक, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक मई से 15 जून तक कोविड रोधी टीके की 5.86 करोड़ खुराक नि:शुल्क मुहैया कराई जाएंगी।

मंत्रालय ने कहा कि इसके अतिरिक्त, टीका विनिर्माताओं से प्राप्त अनुमान के अनुसार, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए टीकों की सीधी खरीद के वास्ते जून के अंत तक कुल 4.87 करोड़ खुराक उपलब्ध होंगी।

जून तक आपूर्ति की स्पष्ट समयसीमा के साथ उक्त अनुमान के मद्देनजर एवं टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए उपलब्ध खुराकों का पर्याप्त एवं त्वरित उपयोग सुनिश्चित करने के वास्ते राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सुझाव दिया गया है कि वे टीकाकरण के लिए जिलावार और कोविड टीकाकरण केंद्रों के हिसाब से योजना तैयार करें।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह भी सलाह दी गई है कि राज्य और केंद्रशासित प्रदेश इस तरह की योजना के बारे में जनता में जागरूकता लाने एवं टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ न लगने देने तथा कोविन एप पर टीकाकरण के लिए आसानी से तारीख एवं समय प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुगम बनाने जैसी चीजें सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न मीडिया मंचों का इस्तेमाल करें।

राज्य सरकारों और निजी टीकाकरण केंद्रों-दोनों को सलाह दी गई है कि वे कोविन डिजिटल मंच पर अग्रिम रूप से अपने टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी प्रकाशित करें और सिर्फ एक ही दिन का टीकाकरण कार्यक्रम प्रकाशित न करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल